खराब मौसम के बीच श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, वैष्णो देवी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

Thursday, Apr 09, 2026-10:43 AM (IST)

कटड़ा (अमित): भारी बारिश और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के प्रभावित होने के चलते यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच 9 और 10 अप्रैल को विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इस ट्रेन में सफर कर यात्री अपने गंतव्य की ओर पहुंच सकते हैं।

यह ट्रेन संख्या 04689 कटड़ा से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04690 बनिहाल से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर शाम 5:00 बजे कटडा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में संगलदान और रियासी रेलवे स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे कई यात्री और पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं। ऐसे में यह विशेष ट्रेन सेवा एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में शुरू की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


News Editor

Kalash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News