Rajouri के जंगल में सर्च ऑपरेशन दौरान जवान को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

Thursday, Jun 04, 2026-11:37 AM (IST)

जम्मू डेस्क : मंजाकोट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दोरीमल जंगल इलाके में CASO ऑपरेशन (तलाशी अभियान) दौरान एक जवान को गोली लग गई। इसके बाद उसे तुरंत घायल अवस्था में आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गत देर शाम 43 RR बटालियन, SAJ थानामंडी के एक आर्मी जवान को दोरीमल जंगल इलाके में CASO अभियान के दौरान गलती से गोली लग गई। घायल जवान की पहचान 43 RR के सूबेदार करसिनपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जवान के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजौरी स्थित 150 GH आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां वे इस समय डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News