J&K में सड़कों से बर्फ हटाने का काम जोरों पर , 10 मार्गों पर यातायात बहाल
Saturday, Feb 01, 2025-05:56 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को होने वाली ताज़ा बर्फबारी से जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों की करीब दस सम्पर्क सड़कें प्रभावित हो गई हैं। इस बीच बर्फबारी थमने के साथ ही पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ ने जूनियर इंजीनियर गूनीत सिंह और एसिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर तारिक मैहमूद खान की देखरेख बर्फबारी से बंद हुई सभी सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते चार घंटों में बर्फ हटाने के साथ ही सभी उंचाई वाले क्षेत्रों का सड़क सम्पर्क बहाल कर दिया गया। एसिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ तारिक मैहमूद खान का कहना है कि बर्फबारी से 10 सड़कें प्रभावित हो गई थीं। जिनकी लम्बाई 45 किलोमीटर है हमने चार घंटों में ही सभी सड़कों से बर्फ हटा कर यातायात बहाल कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः J&K में Jewellery Shop पर बड़ी लूट, तो वहीं आतंकियों पर सेना का बड़ा खुलासा, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here