खानकाह-ए-मौला परिसर में अचानक दिखा सांप, मौके पर मची अफरा-तफरी
Friday, Sep 04, 2026-10:22 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले के सोपोर स्थित खानकाह-ए-मौला के परिसर में आज अचानक एक सांप दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। वन्यजीव विभाग की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
