आरोपी ने क्यों चलाई फारूक अब्दुल्ला पर गोली? SIT ने 600 पन्नों की चार्जशीट में खोले राज

Saturday, May 09, 2026-11:09 AM (IST)

जम्मू(निश्चय): पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की हत्या प्रयास के मामले की जांच कर रही स्पैशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट) द्वारा शुक्रवार को अदालत में चार्जशीट दायर की है। सी.जी.एम. जम्मू के समक्ष आरोपी कमल सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च माह में ग्रेटर कैलाश में आयोजित शादी समारोह के दौरान आरोपी द्वारा कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाई गई थी। हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए थे।

सूत्रों की मानें तो आरोपी कमल सिंह जम्वाल के खिलाफ सिट द्वारा 600 पन्नों की चार्जशीट दायर की। सिट के अनुसार दो दशकों से भी अधिक समय से आरोपी के मन में यह बात बैठी हुई थी कि कश्मीर में आतंकवाद के लिए फारूक अब्दुल्ला जिम्मेदार हैं। एस.आई.टी ने बताया कि आतंकवाद बढ़ने की वजह से आरोपी को कश्मीर में अपनी जमीन छोड़नी पड़ी थी और तक से उसके मन में फारूक अब्दुल्ला के प्रति नफरत थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News