नशा तस्करों पर प्रशासन की बड़ी चोट, Jammu के बिश्नाह में चला बुल्डोजर

Wednesday, Jun 10, 2026-01:43 PM (IST)

बिश्नाह ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जिस तरह 100 दिन का नशे मुक्त अभियान चलाया जा रहा है उसी के चलते आज जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिश्नाह क्षेत्र के गांव चक वजीरू में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। LG प्रशासन के निर्देश पर कथित नशा तस्करों से जुड़े निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया गया। इस दौरान लऊ गुर्जर और उसके भाई फल्ला गुर्जर के मकान को भी ध्वस्त किया गया।

प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे तथा क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News