देश की रक्षा करने वाले जवानों को बहनों का प्यार, Katra में भावुक हुआ माहौल

Thursday, Aug 27, 2026-04:37 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व कटड़ा में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ भावनात्मक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस स्टेशन कटड़ा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा CISF कर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राएं अपने हाथों में पूजा की थाली लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने जवानों का तिलक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। छात्राओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के जवान दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। त्योहारों के दौरान जब अधिकांश लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाते हैं, उस समय भी सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News