SIA Kashmir की Jammu में सुबह-सुबह Raid, 2 घरों पर मारे छापे

Wednesday, Aug 12, 2026-11:52 AM (IST)

जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): जम्मू के बाग-ए-बहू इलाके में आज सुबह स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA), कश्मीर ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 2 व्यक्तियों के घर पर रेड की।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे, स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA), कश्मीर ने बाग-ए-बहू के गुज्जर बस्ती स्थित शाहबाद कॉलोनी में 2 लोगों के घरों पर छापेमारी की। इस रेड के दौरान टीम ने मोहम्मद शकूर पुत्र करीम दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद करीम निवासी शाहबाद कॉलोनी, गुज्जर बस्ती, बाग-ए-बहू के रूप में हुई है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार उक्त रेड FIR नंबर 45/1990 U/S 302 RPC के सिलसिले में की गई है। इस दौरान बहू के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास), बाग-ए-बहू पुलिस स्टेशन के SHO और अन्य पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल अभी तलाशी अभियान चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News