अली खामेनेई के निधन के बाद कश्मीर में आक्रोश, यह शहर पूर्ण रूप से रहेगा बंद

Sunday, Mar 01, 2026-10:37 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (पारूल दुबे): जम्मू-कश्मीर में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद कई इलाकों में हलचल बढ़ गई है। खबर फैलते ही कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। लोगों ने अपने-अपने तरीके से शोक और भावनाएं व्यक्त कीं।

इसी बीच किश्तवाड़ में कल के लिए बंद का ऐलान किया गया है। जामिया मस्जिद, किश्तवाड़ के इमाम की ओर से पूरे शहर में पूर्ण बंद की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे अपनी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें तथा शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करें।

बंद के ऐलान के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News