Poonch में शादी समारोह दौरान चली गोलियां, चपेट में आई युवती

Thursday, Apr 23, 2026-08:01 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :  मंडी तहसील के सवजिया गांव में बुधवार शाम एक शादी समारोह के दौरान आकस्मिक रूप से गोली चलने से एक युवती घायल हो गई। घायल की पहचान शबीना अख्तर (20) पुत्री मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवती को गोली लगने से चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए गोली चलने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News