J&K: कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य? इलाके के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, पढ़ाई भगवान भरोसे

Monday, Mar 09, 2026-01:22 PM (IST)

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :  हायर सेकेंडरी स्कूल परगवाल में पिछले कुछ समय से शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विभिन्न विषयों के लेक्चरर पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण स्कूल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे पढ़ाई जारी रखनी पड़ रही है। वर्तमान में गणित, अर्थशास्त्र, हिंदी, केमिस्ट्री और राजनीतिक विज्ञान सहित कुल पांच लेक्चरर के पद खाली हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है और छात्रों को नियमित विषय विशेषज्ञों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गणित का पद 2022 से, अर्थशास्त्र का पद अप्रैल 2024 से खाली है। वहीं 2025 के अंत में हिंदी और केमिस्ट्री के लेक्चरर के प्रिंसिपल पद पर प्रमोट होने के बाद ये दोनों पद भी रिक्त हो गए। इसके अलावा फरवरी 2026 में राजनीतिक विज्ञान के लेक्चरर के ट्रांसफर के बाद यह पद भी खाली हो गया।

इस तरह स्कूल में कुल 5 लेक्चरर के पद खाली हैं, जिसके चलते फिलहाल अन्य शिक्षकों की व्यवस्था कर छात्रों को पढ़ाया जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News