Samba : पेड़ पर लटका मिला संदिग्ध सामान, लोगों में दहशत... सुरक्षा एजेंसियां Alert!

Wednesday, Feb 04, 2026-11:19 AM (IST)

सांबा  (अजय): जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। इस बार नड क्षेत्र के सराईं गांव का है, जहां एक बार फिर संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सराईं गांव में स्थानीय लोगों ने एक गुब्बारे को पेड़ से लटका हुआ देखा। संदिग्ध वस्तु नजर आने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सांबा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम नड नाके से मौके पर पहुंची और सावधानी बरतते हुए गुब्बारे को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिला सांबा के दर्जनों गांवों और क्षेत्रों में इसी तरह के पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं। कभी ये खेतों में पड़े मिले तो कभी पेड़ों और खुली जगहों पर लटके हुए पाए गए।

लगातार मिल रहे इन गुब्बारों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन गुब्बारों को भेजने का उद्देश्य क्या है और क्या इनमें किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या गुब्बारा दिखाई दे, तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News