Samba में सवारियों से भरी मेटाडोर हादसे का शिकार, कई यात्री घायल

Tuesday, Nov 10, 2026-12:51 PM (IST)

सांबा(अजय): जिला सांबा के सी रैपर मोड़ के पास सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मेटाडोर सवार 6 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 8 बजे मेटाडोर सांबा से बैनगलाड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रैपर मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मैटाडोर पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान अंकुश वर्मा (27) निवासी बैन, उदय वर्मा (16), मानवी वर्मा (18) दोनों निवासी बिश्नाह, अजय चौधरी (27), अमित चौधरी (31) दोनों निवासी बैनगलाड और नितिका वर्मा (19) निवासी बलोरी के रूप में हुई है।

वहीं, घायल अंकुश वर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स विजयपुर रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News