Samba : बेमौसमी बारिश से फसल पर भारी मार, किसानों ने की मुआवजे की मांग

Thursday, Apr 09, 2026-08:27 PM (IST)

साम्बा  (संजीव) :  बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और तेज़ आंधी-तूफान ने रामगढ़ और साम्बा क्षेत्र के किसानों की रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बाद होने से किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बच्चों की फीस, नए दाखिलों और आगामी धान की फसल की तैयारी को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बॉर्डर किसान यूनियन रामगढ़-साम्बा ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवज़ा दिया जाए।

यूनियन के चेयरमैन मोहन सिंह भट्टी ने कृषि निदेशक, राजस्व विभाग के अधिकारियों और फसल बीमा एजैंसियों से तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करने की अपील की है।

किसानों का कहना है कि पहले से ही उन पर किसान क्रेडिट कार्ड का लोन बकाया है और फसल खराब होने के कारण उसकी अदायगी कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में आगामी सीजन की खेती के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था करना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

बॉर्डर किसान यूनियन ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों के के.सी.सी. लोन को माफ किया जाए।

यूनियन अध्यक्ष मोहन सिंह ने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जल्द आकलन कर मुआवज़ा, फसल बीमा राशि और के.सी.सी. लोन माफी की घोषणा शीघ्र की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News