जम्मू में 21 किलोमीटर मैराथन का सफल आयोजन, बारिश में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

Sunday, Mar 29, 2026-12:38 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा जम्मू संभाग में 21 किलोमीटर लंबी मैराथन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में युवाओं से लेकर हर वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेकर फिटनेस और जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah, कैबिनेट मंत्री Satish Sharma, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुंबई से आए फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा दिया।

खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद मैराथन बिना रुके जारी रही। प्रतिभागियों का जोश और जज़्बा देखते ही बन रहा था, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

इस मौके पर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिट और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल और फिटनेस गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News