''जम्मू राजधानी'' के सफर में राहत! Mata Vaishno Devi के श्रद्धालुओं समेत Punjab के यात्रियों को लाभ, पढ़ें...
Thursday, May 14, 2026-08:20 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 12425 / 12426 नई दिल्ली-जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से जोड़े गए अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की परिचालन अवधि को बढ़ाया गया है।
इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, जम्मू-कश्मीर घूमने आ रहे पर्यटकों और अपने घरों को लौट रहे यात्रियों को आरामदायक एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।
अतिरिक्त कोच विस्तार से संबंधित मुख्य विवरण इस प्रकार हैं।
यह अतिरिक्त थर्ड एसी कोच ट्रेन संख्या 12426 जम्मू तवी से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 16 मई 2026 से 29 मई 2026 तक प्रभावी रूप से लगाया जाएगा। इस कोच के जुड़ने से ट्रेन की वहन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रत्येक फेरे में यात्रियों के लिए 72 अतिरिक्त सीटें/बर्थ उपलब्ध होंगी।
इस अस्थाई व्यवस्था से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जिनकी टिकटें काफी समय से वेटिंग लिस्ट में थीं। अब उनके टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
Punjab के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
इस अतिरिक्त कोच का लाभ केवल जम्मू के यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रेन के रास्ते में आने वाले प्रमुख स्टेशनों जैसे पठानकोट कैंट, लुधियाना और अंबाला से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त बर्थ की उपलब्धता के कारण सीधा फायदा पहुंचेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
