Reasi: खुशियों के बीच टूटा कहर, शादी के दौरान मकान गिरने से अफरा-तफरी
Sunday, Jun 07, 2026-01:56 PM (IST)
रियासी ( दिनेश ठाकुर ) : रियासी जिले के महोर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 06 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे मलाई कोट, तहसील महोर में एक कच्चा मकान अचानक गिर गया, जिससे शादी की खुशियां पलभर में अफरा-तफरी में बदल गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, मकान में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। बताया जा रहा है कि लोगों के अधिक भार के कारण कच्चा मकान ढह गया। हादसे में करीब 6 से 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
