Jammu में घटा भयानक सड़क हादसा, खाई में गिरी मारुति सुजुकी
Wednesday, Jun 03, 2026-01:26 PM (IST)
रामबन(दिनेश ठाकुर): रामबन जिले में बदरकोट नाले के पास एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक कार पहाड़ी से नीचे गिर गई जिसके चलते वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते पुलिस स्टेशन रामसू के एस.एच.ओ. ने बताया कि एक मारुति सुजुकी ईको बदरकोट नाले के पास शगुन रोड के पहाड़ी इलाके में हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी हिगनी रामसू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चालक का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
