Rajouri में बारिश का कहर, Landslide से Traffic बंद

Saturday, Aug 22, 2026-12:39 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में बाढ़ से क्षतिग्रस्त जगह पर मिट्टी खिसकने के कारण गंभीर-मुगलां रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस समय मार्ग पर ट्रैफिक बंद है। वहीं PWD की टीमें मिट्टी हटाने वाली मशीनें लगाकर सड़क को चालू रखने की कोशिश कर रही हैं। स्थानीय लोग खुद भी मिट्टी हटाने का काम कर रहे हैं ताकि रास्ता जल्दी से जल्दी साफ हो जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने से रोकने के लिए नदी के किनारे सुरक्षा दीवारें या क्रेट तुरंत बनाए जाने चाहिए, क्योंकि उनका मानना ​​है कि सड़क को चौबीसों घंटे चालू रखने के लिए सिर्फ अस्थायी मरम्मत काफी नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News