Rajouri में एक बार फिर चोरी की वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

Wednesday, Jun 03, 2026-05:00 PM (IST)

राजौरी(शिवम): राजौरी जिले के काला कोट क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से नकदी समेत कई महत्वपूर्ण और कीमती सामान चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई जब घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और नकदी के अलावा अन्य जरूरी वस्तुओं पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना का पता घरवालों को वापस लौटने पर चला, जिसके बाद उन्होंने संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। क्षेत्रवासियों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News