J&K: BSF जवान की NCB गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध मौत! इलाके में तनाव

Friday, Mar 20, 2026-07:18 PM (IST)

आर.एस.पुरा. (मुकेश): सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस.पुरा. में शुक्रवार शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बीएसएफ के एक जवान की मौत की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 42 बटालियन बीएसएफ के सिपाही जसबिंदर सिंह (34), जो स्वर्गीय अवतार सिंह के पुत्र थे, पिछले तीन वर्षों से त्रिपुरा में तैनात थे। वह 5 फरवरी 2026 को एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि 3 मार्च 2026 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें मीरां साहिब के बलोले पुल इलाके से एक ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को करीब 4 बजे बीएसएफ के कमांडिंग अधिकारी ने परिवार को सूचना दी कि जसबिंदर सिंह की अमृतसर में मौत हो गई है। इस खबर के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके में गुस्सा फैल गया।

PunjabKesari

गुस्साए परिजन और ग्रामीण एसडीपीओ कार्यालय, आर.एस. पुरा के बाहर इकट्ठा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जवान की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News