Poonch: 2 वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, लहूलुहान हुए युवक
Thursday, Feb 12, 2026-11:55 AM (IST)
पूंछ ( अजय ) : आज स्पोर्ट्स स्टेडियम पूंछ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि 2 मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ है, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये जब दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पूंछ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
