J&K: सीमा पर अब नहीं होगा लंबा इंतजार! Poonch में शुरू हुई नई डिजिटल व्यवस्था
Monday, Jun 01, 2026-03:50 PM (IST)
पुंछ : जम्मू-कश्मीर ने पुंछ ज़िले में LoC के पास एक नया सिस्टम शुरू किया है जिससे सीमा पर लगी बाड़ के दूसरी तरफ रहने वाले लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी। बता दें कि गेटों पर एक Aadhaar-आधारित डिजिटल एंट्री और एग्ज़िट वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू किया गया है जो सीमावर्ती इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम लोगों की सुविधा को बेहतर बनाएगा, क्योंकि इन इलाकों में रहने वाले लोग अपनी रोजमर्रा की आवाजाही के लिए अकसर तय गेटों का इस्तेमाल करते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह डिजिटल सिस्टम Aadhaar-आधारित वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्दी और सुरक्षित होगी जिसके लिए आने जाने वालों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सीमा पर लगी बाड़ के दूसरी तरफ रहने वाले लोग अक्सर खेती-बाड़ी के काम, जरूरी यात्राओं और दूसरी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए गेट से आने-जाने की तय व्यवस्था पर ही निर्भर रहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
