मतदान कर्मियों को ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी

Tuesday, Sep 24, 2024-04:32 PM (IST)

पुंछ(धनुज): पुंछ में मतदान कर्मचारियों के साथ हादसा होने की सूचना मिली है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन कर्मचारियों को काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत घायलों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें :  J-K Elections : इन मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी निभाएंगे ड्यूटी

जानकारी के अनुसार मतदान कर्मचारियों को लेकर गांव जलास के मतदान केन्द्र की तरफ जा रहे कैन्टर वाहन की ब्रेक फेल हो गई। इससे वाहन दुकानों से टकरा गया। इस हादसे में लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अब्दुल मजीद, फजल अहमद और नवाज अहमद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  साइबर सैल को मिली सफलता, बरामद हुए लाखों के Mobiles

जानकारी के अनुसार पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र जलास सी के लिए मतदान कर्मचारियों को लेकर जा रही कैन्टर मैटाडोर की गांव जलास क्षेत्र में ब्रेक फेल हो गई थी। इस पर चालक ने वाहन को दुकानों के साथ टकरा कर बड़ा हादसा टला दिया लेकिन हादसे में तीन मतदान कर्मी घायल हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News