Jammu में नशा तस्करों पर चला पुलिस का डंडा, अलग-अलग मामलों में हेरोइन व शराब बरामद
Monday, Mar 16, 2026-10:58 PM (IST)
जम्मू (तनवीर): नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत Jammu Police (नॉर्थ) ने पीर मिठा इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जानकारी के अनुसार Police Station Peer Mitha को सूचना मिली थी कि अमित शर्मा अपने साथ हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसके बाद SHO इंस्पेक्टर रज़ा अली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने पीर खूह के डंपिंग साइट के पास आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 6.35 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
इसी तरह दूसरे मामले में Jammu (Rural) Police को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घरोटा इलाके में एक बूटलेगर (अवैध शराब तस्कर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, Police Station Gharota की पुलिस टीम नियमित गश्त और नाका चेकिंग के दौरान इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से जेके स्पेशल व्हिस्की की 6 बोतलें और 29 क्वार्टर बरामद किए गए। आरोपी की पहचान मोहन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी भलवाल, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 33/2026 के तहत एक्साइज एक्ट की धारा 48(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
तीसरे मामले में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.89 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, R. S. Pura थाने की पुलिस टीम ने सुचेतगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल (नंबर JK02DH-3603) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 4.89 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान ओपेश शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी कुल्लियां, पीर बाबा के पास, तहसील आर.एस. पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल सहित नशीला पदार्थ जब्त कर लिया।


