J&K के इस इलाके में हड़कंप! दुकानदारों पर चला पुलिस का डंडा, कटे चालान

Monday, Mar 09, 2026-04:40 PM (IST)

मेंढर ( धनुज ) :   सब-डिवीजन मेंढर के मेंढर कस्बे में सब्जियों और फलों के व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मेंढर बाजार में औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों द्वारा वसूले जा रहे दामों की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिन व्यापारियों के पास आधिकारिक रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं पाई गई, उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया और चालान काटे गए।

प्रशासन ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों पर अनुमोदित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता से अतिरिक्त कीमत न वसूली जा सके। इस मौके पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News