J&K: जुआरियों पर पुलिस का डंडा, नकदी समेत दो गिरफ्तार

Sunday, Feb 08, 2026-05:17 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर (अरुण): गांदरबल जिले में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दांव पर लगी नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, शादीपोरा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायण बाग इलाके में छापा मारा। इस दौरान दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल अहमद, निवासी गोमवाड़ा और मंजूर अहमद, निवासी नारायण बाग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3,370 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए।पुलिस ने इस संबंध में गांदरबल थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत एफआईआर संख्या 19/2026 दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News