तड़पते बेजुबान को देख पसीजा लोगों का दिल, LoC के पास इस हाल में था मिला

Thursday, Jun 05, 2025-11:56 AM (IST)

राजौरी ( शिवम बक्शी ) :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नामबलन गांव से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक तेंदुआ बुरी तरह घायल हालत में मिला है। तेंदुए को देखकर स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और वन्यजीव संरक्षण विभाग की मदद से उसे बचाया गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Breaking : Srinagar में सुबह-सुबह मचा हड़कंम, NIA ने कई घरों पर दी दबिश

बताया जा रहा है कि तेंदुआ काफी गंभीर रूप से जख्मी था और ऐसा माना जा रहा है कि उसे ये चोटें सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान लगी होंगी। फिलहाल वन्यजीव विभाग की टीम ने तेंदुए को इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया है। स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के कारण तेंदुए की जान बच पाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News