झेलम नदी पर देखने को मिला खौफनाक मंजर, युवक के कूदते ही लोगों में मचा हड़कंप
Wednesday, Feb 18, 2026-05:30 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर) : बारामूला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या के इरादे से झेलम नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद ओल्ड टाउन (शरी खास) के 3-4 बहादुर युवकों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और युवक को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान स्थानीय किश्ती चालकों (नाविकों) ने भी सराहनीय भूमिका निभाई और रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरा सहयोग दिया।
युवकों की सतर्कता और साहस के चलते एक कीमती जान बच गई। स्थानीय लोगों ने जान बचाने वाले युवकों और किश्ती चालकों की बहादुरी की जमकर सराहना की है।
घटना के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और काउंसलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
