सड़क की खस्ताहाल दे रही हादसों को न्योता, लोगों ने प्रशासन को दी ये चेतावनी

Monday, Jul 08, 2024-11:43 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): ब्लॉक भलवाल में लोगों ने आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार अम्ब से देहारन जाने वाले रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :  Amarnath Yatra 2024 : पहली बार यात्रा के एक हफ्ते में बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान

जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि जल्दी से जल्दी से इस रोड की मरम्मत करवाई जाए। अगर ऐसा न किया गया तो आने वाले दिनों में वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह चाहते हैं कि इस रोड की हालत जल्दी से ठीक की जाए।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News