जम्मू-कश्मीर के इस इलाके से मिली Pakistan से आई ये चीज, फैली सनसनी

Thursday, Oct 24, 2024-07:56 PM (IST)

हीरानगर (लोकेश) : जम्मू के हीरानगर सैक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र जांगी चक में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। जिस पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। जांगी चक निवासी मनोहर लाल पुत्र थुरु राम ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रहे थे कि तभी उनकी नजर इस गुब्बारे पर पड़ी। गुब्बारे पर पाकिस्तान से संबंधित संदेश लिखा हुआ था, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बॉर्डर पुलिस पोस्ट सन्याल चौकी को दी। उसके बाद सन्याल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ंः   J-K Top-5: बारामूला कोर्ट परिसर में Blast, तो वहीं हादसे में 5 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News