SDM ऑफिस के पास घटा दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की गई जान

4/30/2024 11:14:41 AM

जम्मू(मुकेश): आर.एस.पुरा के गाडीगढ़ में एस.डी.एम. ऑफिस के पास बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की नाला पार करते समय डूबने से मौत हुई बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कौशल रैना के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें :  बांदीपुरा के इस इलाके में हो रही बर्फबारी, कहीं बत्ती गुल तो कहीं रास्ते बंद

जानकारी के अनुसार गत रात एस.डी.एम. ऑफिस के पास नाला पार करते समय एक व्यक्ति डूब गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा पेश आया है। रात को नाला पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। एस.डी.आर.एफ. पुलिस प्रशासन की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News