राजौरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान हुए घायल

5/10/2024 3:08:23 PM

राजौरी (शिवम बक्शी) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक दर्दनाक हादसा  हो गया है। सेना का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेना का एक वाहन धनवा क्षेत्र के पास गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जिनमें से एक हालत गम्भीर बताई जा रही है। मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और अन्य सेना कर्मियों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। जिसके बाद दोनों घायलों को घटना स्थल से मिलिटरी अस्पताल भर्ती कराया गया | जहां उनका इलाज चल रहा है |

ये भी पढ़ेंः  Jammu का यह इलाका 'नो स्टॉप जॉन' घोषित, अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर हुई कार्रवाई


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News