Jammu News: गुस्साए किसानों ने SDM दफ्तर का घेराव कर किया प्रदर्शन, जानें क्यों

Monday, May 20, 2024-01:53 PM (IST)

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) :  धान की फसल का सीजन चल रहा है और किसानों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण किसान अपने पंपसेट नहीं चला पा रहे हैं। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।  इन सब बातों को देखते हुए डी.डी.सी. मेंबर्स सुचेतगढ़ सरदार तरनजीत सिंह की टोनी की देखरेख में किसानों ने एस.डी.एम. ऑफिस आर.एस. पुरा का घेराव किया, इस दौरान उन्होंने जोरदार प्रदर्शन भी किया। 

ये भी पढ़ेंः उपराज्यपाल ने कहा- आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि पहले से ही उन्हें नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं बिजली विभाग ने उनके खेतों में लगे पंपसेट के कनेक्शन काट दिए हैं इस कारण पंपसेट बंद होने के कारण  वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था इस समय उन्हें धान की बिजाई के लिए पानी की जरूरत है जो कि उन्हें नहीं मिल पा रहा है। डी.डी.सी. मैंबर सरदार तरनजीत सिंह टोनी  ने उपराज्यपाल प्रशासन से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः Poonch: जिला में PSA के तहत आतंकवादियों के 3 सहयोगी हिरासत में


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News