Basantgarh Encounter में मारे गए 2 आतंकियों में एक कठुआ का निवासी, Pak में ट्रेनिंग लेकर लौटा था भारत
Thursday, Feb 05, 2026-10:39 AM (IST)
कठुआ (राकेश) : बुधवार ऊधमपुर के बसंतगढ़ में मारे गए 2 आतंकियों में एक आतंकी अख्तर अली ऊर्फ निक्कू पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी बदनोता मोड़ा अरोधा तहसील लोहाई मल्हार कठुआ जिला का था। जिसकी इसी वर्ष 2 जनवरी में मल्हार थाना पुलिस ने संपत्ति कुर्क की थी, जिसके नाम पर 3 कनाल 15 मरले जमीन थी। जो वर्ष 2000 में मल्हार के अन्य 6 लोगों के साथ पाकिस्तान चला गया था, वहां जाकर आतंकी प्रशिक्षण लेता रहा। उस समय इसकी उम्र 15 साल के करीब थी।
वहां रहकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घुसपैठ कराने और आतंकियों को शरण देने के लिए वहां से ही सारा काम चलाता था, लेकिन अब पिछले 3 सालों से वर्ष 2023 में पाकिस्तान से जहां वापस लौट कर जहां आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
