शब्बीर शाह पर फिर कसा NIA का शिकंजा, 30 साल पुराने केस में Arrest

Wednesday, May 06, 2026-05:45 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को एक पुराने मामले में (National Investigation Agency) NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 30 साल पुराने मामले से जुड़ी है। एनआईए की श्रीनगर शाखा ने शब्बीर शाह को गिरफ्तार किया और फिर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड लिया, इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर ले जाया गया। यह गिरफ्तारी 1996 में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में की गई है, जिसमें शब्बीर शाह पर आरोप हैं।

 गौर करने वाली बात यह है कि शब्बीर शाह को इसी साल मार्च महीने में एनआईए के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। इसके अलावा, 28 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें ED के एक मामले में भी जमानत दी थी। यानी हाल ही में जमानत मिलने के बाद अब उन्हें एक पुराने केस में फिर से गिरफ्तार किया गया है और आज फिर एक बार फिर एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है कोर्ट ने 6 दिन के बाद अगली तारीख में फिर से पेश होने के लिए कहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News