Jammu Kashmir के Students के लिए खुशखबरी, Katra में नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन

Tuesday, Aug 11, 2026-03:04 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मंगलवार को हुई जब जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इत्तू ने आज पेंथल स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) कटड़ा/ कडकयाल का विधिवत उद्घाटन किया।

कॉलेज के शुरू होने से कटड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से छात्राओं और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि GDC कडकयाल कटड़ा के युवाओं के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कॉलेज के उद्घाटन को कटड़ा के शिक्षा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News