Mughal Road पर सफर कर रहा परिवार हादसे का शिकार, सड़क से फिसलकर ढलान में गिरी कार

Friday, Jun 05, 2026-12:45 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले में मुगल रोड पर डुबजान के पास शुक्रवार को एक कार के सड़क से फिसलकर ढलान पर लुढ़क जाने से बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा हीरपोरा पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ। राजौरी से शोपियां जा रही स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JK11D-4114) का ड्राइवर कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। गाड़ी सुनील शर्मा चला रहे थे, जो इस हादसे में घायल भी हो गए।

घायल यात्रियों की पहचान इस प्रकार है: राजेश कुमार पुत्र रमेश कुमार, पल्लवी चंदन पत्नी राजेश कुमार, आरव कुमार पुत्र राजेश कुमार, प्राची पुत्री राजेश कुमार और दुआ कुमार पुत्र विजय कुमार। सभी घायल राजौरी के रहने वाले हैं।

हादसे के बाद बचाव दल और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल शोपियां ले गए। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनकी हालत की जांच कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News