16 Students, 12 Teachers, स्कूल में अध्यापकों की तैनाती पर MLA ने उठाए सवाल

Monday, May 11, 2026-10:51 AM (IST)

बरामूला(रिजवान मीर): बारामूला के एक स्कूल में 16 विद्यार्थियों पर 12 शिक्षक तैनात होने का मुद्दा उठाते हुए विधायक जाविद बेग ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की कमी पर गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं की जड़ प्रशासनिक विफलता और जवाबदेही के अभाव में छिपी हुई है। विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के बावजूद शिक्षा व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है।

जाविद बेग ने कहा कि सरकार को शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News