देर रात MLA का GMC Hospital पर छापा, अधिकारियों की लगाई क्लास
Wednesday, Aug 26, 2026-11:37 AM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): विधायक राजौरी इफ्तिखार अहमद ने देर रात जी.एम.सी. एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की देखभाल से जुड़ी कई गंभीर कमियों पर नाराजगी जताई।
विधायक ने विशेष रूप से इमरजेंसी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं के गैर-कार्यशील होने का संज्ञान लेते हुए इन्हें तत्काल सुचारू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा अस्पताल के शौचालयों की खराब स्थिति पर भी उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
