सड़क के बीचों बीच पलटी मिनी बस, दर्द से कराहे लोग

Wednesday, Jul 17, 2024-03:46 PM (IST)

कठुआ(लोकेश): कठुआ से बुद्धि गांव को जा रही मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से उक्त हादसा हुआ बताया जा रहा है। हादसे में 6-7 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें :  सांप बना व्यक्ति की मौ/त का कारण, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कठुआ से बुद्धि गांव जा रही मिनी बस का बरवाल मोड़ के नजदीक संतुलन बिगड़ गया। मिनी बस सड़क के बीचों बीच पलट गई। मिनी बस में 6 से 7 से लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए घायलों को जी.एम.सी. कठुआ भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी मिनीबस को सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू ढंग से चलाया गया।

यह भी पढ़ें :  गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, भड़के परिजनों ने जाम किया चौक

बता दें कि जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन यात्री वाहनों के हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में यातायात विभाग के खिलाफ काफी ज्यादा रोष है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News