गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी मेटाडोर, मौके पर मच गई चीख-पुकार

Monday, Jun 10, 2024-11:21 AM (IST)

बटटल(अजय): साम्बा-उधमपुर मार्ग पर एक मेटाडोर के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :  Reasi Bus Attack : घायल यात्रियों ने बताई सारी कहानी, पढ़ें मौके पर कैसे मची थी चीख-पुकार

जानकारी जानकारी अनुसार यह मेटाडोर सवारियों को लेकर उधमपुर जिला के नगरोटा से मनवाल की तरफ जा रही थी। बीच रास्ते में चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मजालता पी.एच.सी. में दाखिल करवाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News