Jammu Kashmir के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, यातायात प्रभावित
Sunday, Aug 16, 2026-08:32 PM (IST)
चिनैनी/उधमपुर ( ओंकार ) : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चिनैनी के पास धरमथल क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलने के बाद यातायात प्रभावित हो गया है। दरअसल पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और इस मार्ग पर बारिश के दौरान भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित होना चिंता का विषय बना रहता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और राजमार्ग की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
