Rajouri: हादसे के बाद बड़ा सर्च ऑपरेशन, 6 लोग घायल, 2 साल का बच्चा लापता

Sunday, Aug 16, 2026-05:02 PM (IST)

राजौरी  ( शिवम ) :  राजौरी के कंडी मोहड़ा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ईको कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेहान का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब गाड़ी कथित तौर पर बहुत तेज़ रफ़्तार से चलाई जा रही थी। घायलों को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए GMC राजौरी रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है

वहीं, हादसे के बाद दो साल के एक बच्चे के लापता होने की खबर सामने आई है। बच्चे की तलाश के लिए अभियान जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News