सियाचिन ग्लेशियर में बड़ा हादसा, हिमस्खलन की चपेट में आकर 3 जवान शहीद

Tuesday, Sep 09, 2025-05:44 PM (IST)

जम्मू डेस्क: लद्दाख से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सियाचिन ग्लेशियर में मंगलवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसने सेना की एक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भारतीय सेना की महार रेजीमेंट के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो सैनिक अग्नीवीर थे।

अधिकारियों के अनुसार, जवान करीब पांच घंटे तक बर्फ के नीचे दबे रहे, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि एक आर्मी कैप्टन भी इस हिमस्खलन में फंस गए थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। सेना की विशेष टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए लेह और उधमपुर से अतिरिक्त दल बुलाए गए हैं।

गौरतलब है कि सर्दियों के दौरान सियाचिन और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां भारतीय सैनिक -60 डिग्री तापमान, तेज़ हवाओं और बर्फ़ से ढकी चोटियों के बीच डटे रहते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक सियाचिन में कठोर मौसम और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 1,000 से ज्यादा भारतीय सैनिक अपनी शहादत दे चुके हैं। यहां जवान केवल दुश्मन से ही नहीं, बल्कि कठोर मौसम और बर्फ़ीले तूफ़ानों से भी लगातार जंग लड़ते हैं। आगे की जानकारी का अभी इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News