Maa Vaishno Devi यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, शाम को फिर खुले पंजीकरण काउंटर
Wednesday, Aug 19, 2026-06:22 PM (IST)
कटरा ( अमित शर्मा ) : खराब मौसम के चलते बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी जी की यात्रा को एहतियातन कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। दोपहर में मौसम बिगड़ने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर रोक लगाए जाने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, सूत्रों के अनुसार यात्रा पंजीकरण कक्ष को कुछ समय के लिए बंद रखा गया था।
बाद में शाम 5:25 बजे सभी यात्रा पंजीकरण पर्ची काउंटर दोबारा खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए यात्रा प्रक्रिया फिर शुरू होने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम को देखते हुए यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
