Leopard Alert! बारामूला में एक महीने से घूम रहा तेंदुआ, लोगों के लिए जारी हुई Advisory

Thursday, Aug 20, 2026-10:12 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के कनलीबाग इलाके में तेंदुए की लगातार हो रही गतिविधियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में तेंदुआ कई बार दिखाई दे चुका है और अब यह रिहायशी मकानों के आंगनों में भी नजर आने लगा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से क्षेत्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन करीब एक महीने का समय बीत जाने के बावजूद तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है।

तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के लिए सलाह:

1. सुबह और शाम के समय बच्चों को घर के अंदर रखें।

2. अकेले बाहर निकलने से बचें।

3. तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें।

4. किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News