BJP की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जानें क्या बोले G. Kishan Reddy

Saturday, Jul 06, 2024-03:05 PM (IST)

जम्मू :  भाजपा के चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त कर भाजपा ने देशवासियों से किया वादा पूरा किया है। अनुच्छेद की समाप्ति के बाद मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विकास की गति को तीव्र किया हुआ है और अगले पांच साल में यहां पर विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन अपने संबोधन में रेड्डी ने यह बात कही।

ये भी पढ़ें:  Breaking News: कुलगाम गांव में मुठभेड़, सेना का एक जवान घायल

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की है।

जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। यहां पर ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाया गया है। दो एम्स, मेडिकल कालेज, रोड नैटवर्क, रिंग रोड का निर्माण हुआ है। कई कालेज व विश्वविद्यालयों को खोला गया है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हर समय तैयार है।

ये भी पढ़ेंः  1 कमरा, 4 क्लास, 150 छात्र...kashmir का अजूबा स्कूल, बच्चे इन हालातों में कर रहे पढ़ाई

प्रदेश प्रभारी तरूण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नैशनल कांफ्रैंस और पी.डी.पी. को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई। भाजपा ने दोनों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के लोगों ने स्थिर सरकार के लिए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। कांग्रेस को लोगों ने 100 सीटें भी नहीं दीं।

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में भाजपा काम कर रही है। इस अवसर पर सह प्रभारी आशीष सूद, राज्यसभा सांसद इंजीनियर गुलाम अली खटाना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और निर्मल सिंह भी मौजूद थे।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News