सांबा से Kidnap नाबालिग लड़की हिमाचल प्रदेश से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

5/6/2024 7:45:25 PM

सांबा  (अजय): सांबा पुलिस स्टेशन में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी अनुसार अपहृत लड़की के रिश्तेदार अराजी सांबा ने पुलिस स्टेशन सांबा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी पोती का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस स्टेशन सांबा की विशेष टीमों ने यूटी जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ेंः Samba Breaking News : सिडको के पाइप कारखाने में Blast, 3 कर्मी झुलसे

 

आईसी पीपी सिडको सांबा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आखिरकार हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से उक्त अपहृत लड़की का पता लगाने में सफल रही और इस दौरान आरोपी सुमित कुमार उर्फ ​​मनीष पुत्र संजय कुमार निवासी कोठी मोड़ए चक चुआ तहसील बिश्नाह जिला जम्मू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News