OMG! नदी में कार दौड़ाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, Video Viral होते ही मचा बवाल
Thursday, Jun 25, 2026-12:05 PM (IST)
श्रीनगर(मीर आफताब): श्रीनगर की एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें एक व्यक्ति अपनी कार में बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। व्यक्ति नदी की लहरों के बीच स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वायरल हो रही इस वीडियो में कानून की धज्जियां उड़तीं साफ दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक विभाग क्या एक्शन लेता है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर अपनी जान की परवाह किए बिना नदी की लहरों में खतरनाक स्टंट कर रहा है। इससे साफ पता चलता है कि इस आदमी को न तो कानून का डर है और न ही लोगों की फिक्र है। एक तरफ तो वह बिना डरे नदी में कार चला रहा है। वहीं दूसरी तरफ कार में साउंड सिस्टम इस तरह से सेट किया गया है जैसे वह किसी थिएटर में बैठा हो।
वहीं कहा जा रहा है कि यह वीडियो सोनमर्ग का है, लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो मिनीमर्ग का है। अभी फिलहाल यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह किस जगह का वीडियो है। हालांकि जहां भी यह ड्राइवर कानून तोड़ रहा है, उसे पहचानने और उसे कानून सिखाने की सख्त जरूरत है ताकि आगे से ऐसे लोग कानून की इज्जत करना सीखें और अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में न डालें।
अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक विभाग द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है और व्यक्ति को पुलिस द्वारा क्या सजा दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
